सतपाल महाराज को मिला ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’

देहरादून डेस्क। राज्य में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया गया। पर्यटन मंत्री द्वारा विवेकानन्द वेदालय में एक वार्ड का भी भ्रमण किया गया। स्वामी विवेकानन्द पर्यटन सर्किट के लिये स्वामी विवेकानन्द देवभूमि सम्मान 2021 सन्तों द्वारा प्रदान किया गया।

पर्यटन मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।

आचार्य श्री विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री जी को दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

इस अवसर पर पूज्य असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी जी महाराज टपकेश्वर महादेव, श्री सुनील उनियाल गामा जी महापौर देहरादून, आचार्य श्री विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम, श्री कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, श्री अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा, श्री शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा, श्री मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *