उत्तराखंड

विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

देहरादून। सेहत और तंदुरुस्ती के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल एमवे इंडिया ने आज देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर्स का दायरा बढ़ाने का एलान किया। यह कदम भारत में कंपनी की  दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है और इससे बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत होगी। विस्तार के इस नए दौर की शुरुआत एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने की। अपने आधिकारिक दौरे पर गुरुग्राम पहुंचे नेल्सन ने आज वहां एमवे के नए स्टोर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने कहा, “एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की अहम भूमिका है। यहां हमें सबसे ज्यादा उत्साहित करती है भारतीय उपभोक्ता की तेजी से बदलती सोच। आज लोग सेहत और तंदुरुस्ती के लिए ऐसे समाधान ढूंढ रहे हैं, जिन पर भरोसा किया जा सके और जिनके पीछे विज्ञान हो। वे चाहते हैं कि ब्रांड उनकी अपनी जरूरतों को समझें और उनसे जुड़ना आसान हो। हमारा उद्देश्य ऐसे आधुनिक केंद्र बनाना है, जहां लोग आकर खुद उत्पादों को देख-परख सकें और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ग्राहकों की इन बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। इन सेंटर्स में लोग नए उत्पादों के बारे में जानते हैं, खुलकर बात करते हैं और एक समुदाय से जुड़ते हैं।

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारत में ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स का अनुभव बेहतर बनाने में हमारे स्टोर्स की बड़ी भूमिका है। ये स्टोर आम दुकानों से अलग हैं। हमने इन्हें एंगेजमेंट हब के रूप में तैयार किया है, जहां ग्राहक सीधे एमवे को करीब से जान सकें और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने ग्राहकों से जुड़ने और समुदाय बनाने का मजबूत मंच मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button