
देहरादून। द पॉली किड्स आमवाला द्वारा वार्षिकोत्सव “द पॉली किड्स आमवाला टेलीविज़न जहाँ प्रतिभाओं को मिलता है मंच और सपनों को मिलती है उड़ान” का आयोजन 27 नवंबर 2026 को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश शर्मा काऊ, विधायक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों (Guests of Honour) के रूप में अभिषेक पंत, पार्षद, वार्ड संख्या 60; डॉ. मीना भंडारी, डीन, आईसीएफएआई;(ICFAI) एवं अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं डीपीसी सदस्य, चकराता, देहरादून ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, शोभित चालगा एवं गीतिका चालगा (द पॉली किड्स आमवाला के डायरेक्टर्स) तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या अक्षरा राणा उपस्थित रहीं । साथ ही द पॉली किड्स की अन्य शाखाओं के डायरेक्टर्स, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं द पॉली किड्स आमवाला के अभिभावक भी समारोह का हिस्सा बने।
टेलीविज़न की अनूठी थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने सर्कस टीवी, डिस्कवरी चैनल, डिज़्नी वर्ल्ड और भक्ति चैनल जैसे विभिन्न रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कृष्ण लीला की प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, रासलीला, राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम, मीरा की भक्ति तथा श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। वहीं, फ्लाइंग फेदर्स अकादमी ने इंडियाज़ गॉट टैलेंट से प्रेरित प्रतिभा प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम में और भी उत्साह भर दिया।
इस समारोह ने नन्हे कलाकारों को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुंदर मंच प्रदान किया।




