नेस्ले इंडिया ने पूरे वर्ष दोहरे अंकों वाली, वॉल्यूम-आधारित वृद्धि हासिल की-मनीष तिवारी

देहरादून। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी एक संदेश देते हुए कहा कि अपने शुरुआती कुछ तिमाहियों के कार्यकाल पर नज़र डालते हुए, मुझे उस प्रगति और गति को लेकर गहरी जिम्मेदारी और विश्वास का अनुभव होता है, जिसे हम मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।

इस भूमिका में आपको अपना पहला वार्षिक पत्र साझा करते हुए मुझे सम्मान का अनुभव हो रहा है। मैं अब तक की हमारी उपलब्धियों और उन प्राथमिकताओं के बारे में बताना चाहता हूँ, जो हमें उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा करने, ग्राहकों के साथ अपनी साझेदारियों को और मजबूत बनाने, जिन समुदायों तक हमारी पहुंच है वहां साझा मूल्य सृजित करने तथा अपने शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।

मैं नेस्ले के उत्पादों के साथ बड़ा हुआ हूँ, इसलिए इस भूमिका में आना मेरे लिए एक बेहद व्यक्तिगत अनुभव जैसा है। उपभोक्ता कारोबार में, किसी भी तिमाही के दौरान ये काम करने के सामान्य तरीके प्रतीत हो सकते हैं। लेकिन समय के साथ ये बिल्कुल भी सामान्य नहीं रहते। इनका प्रभाव लगातार बढ़ता जाता है।

पूरे वर्ष के दौरान, हमने बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित किया और मजबूत बाजार हिस्सेदारी वृद्धि के साथ दोहरे अंकों वाली, वॉल्यूम-आधारित वृद्धि हासिल की। आपकी कंपनी की कुल बिक्री 23,071.5 करोड़ रुपये रही।
वर्ष 2025-26 में भारत में खपत का रुझान बेहतर होती आर्थिक स्थिति और लोगों की अलग-अलग सोच व भावनाओं के बीच प्रभावित रहा। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और लोगों की खरीदने की क्षमता का असर उनकी रोजमर्रा की पसंद पर लगातार बना रहा।

पूरे भारत में लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और इसके साथ उनकी अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं की पसंद क्षेत्र, संस्कृति, आदतों, जीवन के अलग-अलग चरणों और अवसरों के अनुसार तय होती है। इससे चुनौतियां तो पैदा होती हैं, लेकिन विकास के नए अवसर भी बनते हैं।

माहौल आगे भी बदलता रहेगा, लेकिन हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हम चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्रित रहे। जिसमें ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, बाज़ार में पैठ बढ़ाकर वॉल्यूम-आधारित वृद्धि, ब्रांड्स और क्षमता में पुनर्निवेश और टेक्नोलॉजी-आधारित बिक्री और संचालन में तेजी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *