सरदार अवतार सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में टेरेसा हाउस रहा विजेता

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में मंगलवार को विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों के पूजनीय पिता स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह जी की स्मृति में आज सरदार अवतार सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विद्यालय के कलाम हाउस, टेरेसा हाउस, रमन हाउस एवं टैगोर हाउस की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद टैगोर हाउस और टेरेसा हाउस की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले में टेरेसा हाउस ने टैगोर हाउस को 31-24 के अंतर से पराजित कर मेमोरियल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।

विजेता टीम टेरेसा हाउस को विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, डायरेक्टर जशनदीप सिंह ढिल्लों, प्रिंसीपल पूजा मारिया, वाईस प्रिंसीपल ममता रावत पी०टी० आई० देवराज थापा एवं पी० टी० आई० हिमांशु रावत व अखिलेश बहुगुणा उपस्तिथ रहे सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह जी की स्मृति को समर्पित रहा और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *