उत्तराखंड

गौचर मेला मैदान में भूतपूर्व सैनिकों का सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

चमोली। 74वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन जिला सैनिक कल्याण व नाइन मांउट बिग्रेड के तत्वाधान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बिग्रेड ज्योर्तिमठ के कर्नल राजीव बंसल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सैनिक सम्मेलन में वक्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों व वीरांगनों के परिवारों के कल्याणार्थ संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ उठाने की बात कही। इस मौके पर वीरता पदक प्राप्त सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया साथ ही अभिलेख सुधार के लिए विशेष कैम्प लगाया गया।

इस मौके पर सिख लाईट इनफैन्ट्री ने सेना बैंण्ड पर मधुर धुनों को बजाया, सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं विरांगनाओं के लिए केन्टीन एवं भोजन व्यवस्था भी की गई थी। इस सम्मेलन में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डी.एस बर्त्वाल व सिख लाईट इनफैन्ट्री रूद्रप्रयाग के आला अधिकारी  व पूर्व सैनिक व विरांगनामें बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button