पोको ने लॉन्च की पोको एक्स8 प्रो सीरीज

देहरादून। पोको  ने आज अपनी ‘पोको एक्स8 प्रो सीरीज’ लॉन्च की। इस सीरीज में पोको एक्स8 प्रो मैक्स, पोको एक्स8 प्रो और एक खास स्पेशल एडिशन पोको एक्स8 प्रो आयरन मैन एडिशन शामिल हैं। एक्स सीरीज को एक कदम और आगे ले जाते हुए, इस नई श्रृंखला में फ्लैगशिप-लेवल का परफॉर्मेंस, लंबी चलने वाली बैटरी, शानदार मनोरंजन और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन तालमेल दिया गया है। यह उन यूजर्स के लिए एक बजोड़ और शानदार अनुभव है, जिनका पूरा ध्यान प्रदर्शन पर होता है।

इस सीरीज को अगली पीढ़ी की चिपसेट की ताकत मिली है, जिसे असल जिंदगी के इस्तेमाल में तेज स्पीड और बेहतरीन एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है। पोको एक्स8 प्रो मैक्स भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए दोनों मॉडल्स में 50एमपी का मेन (मुख्य) कैमरा और 20एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स आपको व्हाइट, ब्लैक और ब्लू रंगों में मिलेगा, जबकि पोको एक्स8 प्रो ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं, स्पेशल पोको एक्स8 प्रो आयरन मैन एडिशन एक खास कॉन्फिगरेशन, विन्यास में पेश किया जाएगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए, 23 मार्च को फोन खरीदने पर पोको शील्ड के तहत एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी और एक साल का स्क्रीन के क्षतिग्रस्त होने पर सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *