आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर के तीसरी बार प्रधान बने रमेश भारती

देहरादून। आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम के वार्षिक चुनाव 2024-25 के लिए सर्वसहमति से एक बार पुनः रमेश चंद्र भारती को मंदिर का प्रधान बनाया गया। आर्य समाज मंदिर के पुनः प्रधान बनने पर रमेश चंद्र भारती ने सभी पदाधिकारियों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का वचन दिया।

वहीं वरिष्ठ उपप्रधान पद पर धनीराम चौथानी, उपप्रधान पदीराम आर्य व एडवकेट एसएस राना को चुना गया। मंत्री पद पर संदीप आर्य तो उपमंत्री दिनेश पुरी वहीं कोषाध्यक्ष प्रेमलाल कोहली को बनाया गया। पुस्तकाध्यक्ष धनीराम चौथानी, उपपुस्तकाध्यक्ष दीप चन्द्र आर्य को बनाया गया। जिला सभा सदस्य रमेश चन्द्र भारती व संदीप आर्य, निरीक्षक राजाराम शास्त्री को सर्वसहमति से चुना गया।

वहीं स्त्री आर्य समाज के लिए प्रेमवती आर्य, रूकमणी देवी, पुष्पा देवी व जमुना देवी को प्रधाना, नन्दी देवी को मंत्राणी बनाया गया। आर्य कुमार सदस्य दिलबर कुमार व दिनेश आर्य को बनाया गया। प्रधान सहित चुने गये सभी पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में अपने-अपने दायित्वों को कर्तव्य निष्ठ होकर निभाने के लिए शपथ ली। यह सभी निर्णय आर्य समाज मंदिर के संरक्षक पंडित उम्मेद सिंह विशारद की देख रेख में संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *