देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन तिवारी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया।
ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी मदन तिवारी पिछले 10 साल से लगातार बच्चों को निशुल्क कॉपी किताबें व क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं का हमेशा आगे बढ़कर निवारण करते रहे हैं। उनके इन्ही कार्यों को देखते हुए उनको सम्मानित किया गया है।