बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई

आप सभी को और विश्वभर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध की सीख हमारे जीवन में निरंतर प्रवाह कर रही है। बुद्ध सिर्फ एक नाम नहीं हैं बल्कि एक पवित्र विचार भी हैं। जो प्रत्येक मानव के दिल में धड़कता है। मानवता का मार्गदर्शन करता है। बुद्ध त्याग और तपस्या की सीम हैं। गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था। गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, बुद्ध 29 वर्ष की आयु में घर छोड़कर सन्यास का जीवन बिताने लगे थे। उन्होंने एक पीपल वृक्ष के नीचे करीब 6 वर्ष तक कठिन तपस्या की। शाख पूर्णिमा के दिन ही भगवन बुद्ध को पीपल के वृक्ष के नीचे सत्य के ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

भगवान बुद्ध को जहां ज्ञान की प्राप्ति हुई वह जगह बाद में बोधगया कहलाई। इसके बाद महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान का प्रकाश दुनिया भर में फैलाया और एक नई रोशनी पैदा की।

भारत के अलावा चीन, नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाइलैंड, जापान, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया समेत विश्व के कई देशों में पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है।

सभी  देश-प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *