भगवान श्री नृसिंह शक्ति तथा पराक्रम के प्रमुख देवता

नृसिंह जयंती वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। भगवान श्री नृसिंह शक्ति तथा पराक्रम के प्रमुख देवता हैं। हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। इस वर्ष नृसिंह जयंती 25 मई 2021 दिन मंगलवार को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्री नृसिंह ने खंभे को चीरकर भक्त प्रह्लाद की रक्षार्थ अवतार लिया था।

पुराणों के अनुसार इस पावन दिवस को भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप में अवतार धारण किया था। इसी वजह से यह दिन भगवान नृसिंह के जयंती रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान विष्णु के इस चौथे अवतार की पूजा का विशेष महत्व है। देवभूमि उत्तराखंड में कई प्रसिद्ध, प्राचीन और ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर स्थित हैं। जहां देश-दुनिया के श्रद्धालु पूजा अर्चना कर विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से जोशीमठ का नृसिंह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है जहाँ देश विदेश के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप से अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु आधे नर और आधे सिंह के रूप में नृसिंह अवतार लिया था।

नृसिंह देवता जयंती की सभी देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *