उत्तराखंड

गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

चमोली। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेला मैदान के लेआउट, मंच, स्टॉल, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले आगंतुकों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय एवं निर्बाध यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी मेला पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन वाहन एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थों की नियमित जांच, चिकित्सा एवं एंबुलेंस सुविधा, वाटर एटीएम तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त अवसर देने के साथ ही सभी विभागों एवं मेला समितियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button