नेस्ले इंडिया ने लगभग एक दशक में सबसे मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज की डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ से मिली मजबूती

रुद्रपुर। नेस्ले इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और आर्थिक वर्ष के लिए आर्थिक परिणामों को मंजूरी दी। स्टैंडअलोन परिणामों का विवरण नीचे दिया गया है: स्टैंडअलोन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, “मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही में नेस्ले इंडिया ने उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की और 6,445 करोड़ रुपये के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की। यह प्रदर्शन डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ से संभव हुआ, जिसे विज्ञापन खर्च में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का समर्थन मिला, और इसके साथ ही 26.3 प्रतिशत का स्वस्थ ईबीआईटीए मार्जिन भी बनाए रखा गया।

तिमाही के दौरान कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में क्रमशः 23.4 प्रतिशत और 23.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उत्साहजनक रूप से, इस प्रदर्शन में सभी उत्पाद समूहों का योगदान रहा। चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों के बीच उपभोक्ताओं की सेवा जारी रखते हुए, मैं हमारी टीम के सहयोगियों के निरंतर सहयोग और साझा उद्देश्य के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। पैठ बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान, साथ ही संसाधनों के अनुशासित उपयोग और मजबूत निष्पादन ने इस वृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

1 मार्च 2026 को समाप्त आर्थिक वर्ष के दौरान, हमने बुनियादी बातों पर अपना ध्यान बनाए रखा और मजबूती के साथ एक्सेक्यूट किया, जिसके परिणामस्वरूप डबल-डिजिट, वॉल्यूम-आधारित वृद्धि और मजबूत बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल हुई। पिछले पांच वर्षों में, हमारे प्रमुख ब्रांड मैगी नूडल्स ने बाजार में अपनी नेतृत्व स्थिति को लगातार बनाए रखा है, जबकि किटकैट और नेस्केफे ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में तेज़ी से वृद्धि की है।

हमने अपनी स्ट्रक्चरल कॉस्ट -एफिशिएंसी  पहल में प्रगति की और अब तक की सबसे अधिक परिचालन लागत बचत हासिल की, जिससे ब्रांड्स में अधिक पुनर्निवेश संभव हुआ और सेल्स व ऑपरेशंस में डिजिटल तथा टेक्नोलॉजी-आधारित क्षमताओं को तेज़ी मिली। हमने लाभप्रदता और नकदी सृजन पर कड़ा अनुशासन बनाए रखा और बढ़ती उपभोक्ता तथा ग्राहक मांग को पूरा करने और भविष्य की वृद्धि को समर्थन देने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से क्षमता उन्नयन और विस्तार जारी रखा। टेक्नोलॉजी का उपयोग उन लागतों को समाप्त करने के लिए किया गया जो उपभोक्ताओं और ग्राहकों के लिए मूल्य नहीं जोड़ती थीं। इन स्ट्रक्चरल लागत बचतों ने ब्रांड निवेश, अधिक विज्ञापन, उपभोक्ता-केंद्रित गतिविधियों, बेहतर पैठ और वितरण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए।

कन्फेक्शनरी उत्पाद समूह ने हमारे प्रमुख ब्रांड्स में मजबूत ट्रांजैक्शन ग्रोथ के समर्थन से मूल्य और वॉल्यूम दोनों में उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की। वितरण में वृद्धि, विसीकूलर कार्यक्रम के माध्यम से बेहतर ताजगी और कई नवाचारों ने इस गति को बनाए रखने में मदद की।

पाउडर्ड और लिक्विड बेवरेजेज उत्पाद समूह ने एक और वर्ष उच्च डबल-डिजिट वृद्धि दर्ज की, जिसे कॉफी की बढ़ती पैठ, तेज़ प्रीमियमाइजेशन और विभिन्न उपभोक्ता वर्गों में श्रेणी की बढ़ती प्रासंगिकता ने आगे बढ़ाया। मजबूत ब्रांड इक्विटी और विस्तारित पहुंच ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया।
प्रिपेयर्ड डिशेज़ और कुकिंग एड्स उत्पाद समूह ने मजबूत वॉल्यूम-आधारित वृद्धि दर्ज की, जिसे शहरी उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीण पहुंच के विस्तार ने गति दी, जिससे बाजार हिस्सेदारी और पैठ दोनों में बढ़ोतरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *