अमेरिका से पैतृक गाँव पहुचे समाजसेवी ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन, शिक्षाप्रद उपहार किए भेंट

द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। अपने पैतृक गाँव डोटलगाँव पहुँचे समाजसेवी दीवान सिंह , उनकी पुत्री कायना परिवार सहित जो वर्तमान में अमेरिका में निवासरत है, ने अपने पैतृक गाँव पहुंचकर बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आगनबाड़ी ढूँगी, डोटलगाँव तथा राजकीय जूनियर हाईस्कूल डोटलगाँव का भ्रमण किया। विद्यालय पहुँचने पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं जीवन में निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

इस अवसर पर दीवान सिंह पुत्र नंदन सिंह एवं उनके परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद एवं उपयोगी उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवारों ने समाजसेवी की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, आगनबाड़ी स्टाफ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य , ग्राम प्रधान चंदन कुमार एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण सुंदर सिंह, सेवानिवृत्त अध्यापक नरी राम, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *