हार्मनी इन्फ्रा वेंचर्स ने ‘द होराइज़न रेज़िडेन्सेज़’ को पूरी तरह अपने नाम किया, निर्माण में लगाएगी ₹550 करोड़

गाज़ियाबाद। हार्मनी इन्फ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में ₹1,600 करोड़ की अपनी प्रमुख आवासीय परियोजना ‘द होराइज़न रेज़िडेन्सेज़’ का पूरा मालिकाना हक साया ग्रुप सेअपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही यह परियोजना अब पूरी तरह एक ही कंपनी के अधीन आ गई है।

कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस परियोजना के निर्माण में करीब ₹550 करोड़ खर्च करेगी। परियोजना में दो ऊँची इमारतें (G+33 यानी 33 मंज़िला) बनाई जा रही हैं, जिनमें ज़मीनी संरचना का काम अभी चल रहा है। इस परियोजना में कुल 264 फ्लैट हैं जिनकी शुरुआती कीमत ₹5.99 करोड़ है। परियोजना UPRERA में पंजीकृत है और सभी सरकारी मंज़ूरियाँ भी मिल चुकी हैं।

इंडिगो इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्रा. लि. इस समय नींव का काम संभाल रही है — जिसमें गहरी खुदाई, पाइलिंग और दोनों टावरों की मज़बूत भूमिगत संरचना तैयार करने का काम शामिल है।

इस अवसर पर हार्मनी इन्फ्रा वेंचर्स के संस्थापक एवं चेयरमैन सेलैंदर सोलंकी ने कहा, “NCR का बाज़ार अब समझदार हो चुका है। आज का खरीदार सिर्फ लोकेशन या फ्लैट का नक्शा नहीं देखता  वह यह देखता है कि परियोजना के पीछे कौन है। एक ही मालिक, तय पूँजी और साइट पर काम करता ठेकेदार यह सिर्फ कोई निर्माण की जानकारी नहीं है। यह बताता है कि एक जिम्मेदार बिल्डर कैसे काम करता है। हमने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि यह परियोजना सही तरीके से पूरी होनी चाहिए और जिन लोगों ने यहाँ घर बुक किया है, वे यही उम्मीद रखते हैं।

यह परियोजना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) पर स्थित है। इसी रास्ते पर नमो भारत RRTS ट्रेन फरवरी 2026 से चल रही है  दिल्ली से गाज़ियाबाद होते हुए मेरठ तक, कुल 82 किलोमीटर। गाज़ियाबाद RRTS स्टेशन से दिल्ली के मध्य तक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुँचा जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इस इलाके में घर खरीदने वालों का दिल्ली आना-जाना अब पहले से कहीं आसान हो गया है।

कंपनी के सहसंस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक एच एस कंधारी ने इस मौके पर कहा, इंदिरापुरम चार साल में 73 फीसदी महँगा हो चुका है। RRTS दौड़ रही है। एक्सप्रेसवे पुराना और आज़माया हुआ है। यहाँ के खरीदार यह नहीं पूछ रहे कि सड़क या मेट्रो कब आएगीवह सब चुका है। वे अब बस यह जानना चाहते हैं कि बिल्डर वादा पूरा करेगा या नहीं। हम ₹550 करोड़ लगाकर इस सवाल का जवाब देंगे। बाकी काम साइट पर खुद दिखेगा। ‘द होराइज़न रेज़िडेन्सेज़’ में दो 33 मंज़िला इमारतों में 4 BHK, 5 BHK और 5 BHK स्पेशल एडिशन के कुल 264 फ्लैट हैं। इमारतें इतनी ऊँची हैं लेकिन फ्लैटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है — इससे यह परियोजना इंदिरापुरम में अपनी तरह की अनूठी बन जाती है। इस परियोजना का सबसे खास हिस्सा है — ‘द क्लब 264’, एक शानदार रूफटॉप क्लबहाउस जो 6,227 वर्ग मीटर में बना है। इसमें ऑल-सीज़न इन्फिनिटी पूल, स्पा, जिम, टेरेस गार्डन और स्टार देखने के लिए एक खास स्टार-गेज़िंग डोम भी होगा। परियोजना का डिज़ाइन Atwin ने तैयार किया है, स्ट्रक्चर की ज़िम्मेदारी Optimum Design की है और लैंडस्केप का काम न्यूयॉर्क की कंपनी Nostri Design कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *