भाजपा का दामन छोड़ सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दल बदल की राजनीतिक की बयार कुछ तेजी से बह रही है। रविवार को किशनपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने बीजेपी का दाम छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीजेपी के मंत्री और क्षेत्र के विधायक भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं।

रविवार को आयोजित किशनपुर में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समक्ष ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने कहा कि बीते पांच सालों में क्षेत्रीय विधायक ने विकास कार्य करने के बजाए भूमाफियाओं को शरण देने का काम किया। जिसका नतीजा आज क्षेत्र की कई जगहों में भूमाफियाओं का कब्जा है। इतना ही नहीं कोरोना के मुश्किल समय में भी विधायक ने क्षेत्रवासियों का हाल तक नहीं जाना। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए रिटायड कर्नल महेंद्र सिंह क्षेत्री, पार्षद उर्मिला थापा, मदन गुप्ता, कृष्ण कुमार चक्रवर्ती, विजय खत्री, प्रदीप राणा, किशोर भंडारी, विजय पाल, सुमन देवी, रष्मिता, दीपांजलि चक्रवर्ती ने कहा कि क्षेत्र की जनता उसी नेता का समर्थन करेगी जो जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ क्षेत्र का विकास करे। भूमाफियाओं को शरण देने वाले नेता को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *