उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी कामधेनु पेंट्स

देहरादून। उच्च गुणवत्ता वाले पेंट्स, कोटिंग्स और कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी कामधेनु पेंट्स ने ‘गेटवे देहरादून’ में आयोजित ‘चैनल पार्टनर्स मीट 2026’ के दौरान उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की रणनीति की घोषणा की।

इस मौके पर कामधेनु पेंट्स के सीओओ राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा, “हमारी तेजी से हो रही तरक्की का मुख्य कारण लगातार नए इनोवेशन (नवाचार) और हमारे डीलरों व पेंटर्स नेटवर्क का मजबूत साथ रहा है। हाल ही में लॉन्च की गई कामोलैक रेंज, अपनी उन्नत यूरोपियन तकनीक और प्रीमियम फिनिशिंग सॉल्यूशंस के साथ, प्रीमियम कोटिंग्स सेगमेंट में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भविष्य में भी हम बाजार में अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए और अपने चैनल पार्टनर्स व ग्राहकों के लिए अधिक वैल्यू (मूल्य) बनाते हुए नए और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करना जारी रखेंगे।”

इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण हाल ही में लॉन्च की गई ‘कामोलैक वुड, मेटल एंड ग्लास कोटिंग्स’ का प्रदर्शन था, जो एडवांस यूरोपियन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पीयू वुड फिनिशेज एचडी-एक्स, वॉटर-बेस्ड कोटिंग्स, वुड स्टेंस, और मेटल व ग्लास कोटिंग्स की एक प्रीमियम रेंज शामिल है।

इस बैठक में पश्चिमी यूपी, हरियाणा, दिल्ली, जालंधर और उत्तराखंड के कंपनी के सम्मानित चैनल पार्टनर्स एक छत के नीचे शामिल हुए। कार्यक्रम में राजकुमार श्रीवास्तव (सीओओ), कमल शर्मा (मार्केटिंग हेड) और बलजीत सिंह (प्रेसिडेंट, कामोलैक) ने चैनल पार्टनर्स के साथ बातचीत की और कंपनी के विजन, प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी और भविष्य में विकास के अवसरों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *