शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

मेरठ : मेरठ स्थित शोभित यूनिवर्सिटी ने NIIT फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है ताकि उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र के बीच की साझेदारी को बढ़ावा दिया जा सके और छात्रों के लिए रोजगार संबंधित स्किल को बढ़ाया जा सके।

इस साझेदारी के तहत हाइब्रिड मोड में कई तरह के कम अवधि वाले, सर्टिफिकेशन-आधारित प्रोग्राम पेश किया जायेगा। इन प्रोग्राम में साइबर अवेयरनेस AI बेसिक (2 घंटे), साइबर अवेयरनेस AI प्राइम (8 घंटे), साइबर स्मार्ट AI प्राइम (30 घंटे), प्रोफेशनल ऐज (60 घंटे), और AI Essential: अवेयरनेस फॉर डिजिटल एज (2 घंटे) शामिल हैं। ये कोर्स छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी ज़रूरी स्किल सिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और इनके पूरा होने पर ई-सर्टिफिकेशन भी दिए जाएँगे।

इस पहल से उम्मीद है कि हर साल सभी विषयों के 3,000 से ज़्यादा छात्रों को फ़ायदा होगा। ट्रेनिंग NIIT फ़ाउंडेशन के ट्रेनर्स द्वारा एक हाइब्रिड मॉडल के ज़रिए प्रदान की जाएगी। इस मॉडल में ऑनलाइन लर्निंग के साथ-साथ इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व वाले ऑफलाइन सेशन भी शामिल हैं। छात्रों को वर्चुअल इंटर्नशिप के मौकों के साथ-साथ योग्य उम्मीदवारों के लिए प्लेसमेंट दिलाने में भी मदद की जायेगी। 100 से ज़्यादा छात्रों के पहले बैच ने 27 अप्रैल, 2026 को ‘साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम’ के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस ट्रेनिंग की शुरुआत इस साझेदारी की शुरुआत का प्रतीक है।

NIIT फाउंडेशन की कंट्री डॉयरेक्टर चारु कपूर ने कहा, “टिकाऊ बदलाव की नींव उपलब्धता यानी आसान पहुंच पर टिकी होती है यानी सही हुनर, मौकों और एक ऐसे माहौल तक पहुँच, जो लोगों को अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने में मदद करे। NIIT फाउंडेशन में हमारा प्रयास सिर्फ़ लोगों को रोज़गार के लिए तैयार करना ही नहीं होता है, बल्कि ऐसा माध्यम भी बनाना होता है जो लंबे समय तक आगे बढ़ने, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और सबको साथ लेकर चलने वाले विकास को मुमकिन बना सकें। जब इस तरह से मौकों को सभी के लिए सुलभ बनाया जाता है, तो इसका असर सिर्फ़ उस एक व्यक्ति तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह परिवारों, समुदायों और आने वाली भविष्य की पीढ़ियों को भी होता है।”

शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो V K त्यागी ने टिप्पणी करते हुए कहा, “शिक्षा का असली महत्व जानकारी को उपयोगी मौकों में तब्दील करना है। शैक्षिक जानकारी को उद्योग के अनुसार स्किल में बदलने से हम अपने छात्रों को सक्षमता, आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ एक तेजी से बढ़ती दुनिया में आगे बढ़ने के लायक बनाते हैं।”

यह समझौता ज्ञापन (MoU) स्ट्रक्चर्ड स्किलिंग (संरचित कौशल) विकास, औद्योगिक अनुभव और सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को कम करने की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

इस समारोह की शोभा माननीय कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, प्रो-कुलपति प्रो. जयानंद, कुलसचिव प्रो. गणेश भारद्वाज, डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार, डॉयरेक्टर NICE-SBS प्रो. विकास गुप्ता और डॉयरेक्टर आउटरीच डॉ. नेहा वशिष्ठ जैसे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई। इस अवसर पर NICE स्कूल ऑफ़ बिज़नेस स्टडीज़ की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. प्रीति गर्ग ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शोभित यूनिवर्सिटी को NIIT फ़ाउंडेशन के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में श्री नीलेश खन्ना (रीजनल मैनेजर), सुश्री नैन्सी डेविड (सीनियर एक्जीक्यूटिव, भागीदारी), श्री मयंक जागोता (सीनियर ट्रेनर) और श्री अनमोल (स्टूडेंट इंजेजमेंट इंगेजमेंट ऑफिसर) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *