हादसा : भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया है। मास्को जा रहा एक भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रश हो गया। यह भारतीय विमान अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। विमान हादसे की जानकारी अफगान मीडिया ने दी है। जानकारी के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बादख्शां प्रांत में हुआ है।
बादख्शां प्रांत की पुलिस के मुताबिक यह प्लेन कल रात से ही रडार से गायब था। इसके बाद यह जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रश हो गया है। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि इस प्लेन में कितने यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक टीम इलाके में जांच पड़ताल करने भेजी गई है। वहीं पहले ये जानकारी आई थी कि ये भारतीय विमान है, मगर भारत सरकार के सूत्रों ने इससे इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *