दो दिन मौसम शुष्क, 23 मार्च से तापमान में थोड़ी राहत के आसार

हल्द्वानी : रविवार दोपहर बाद बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 मार्च से मौसम में थोड़ा बदलाव आने की संभावना है। विशेषकर 23 मार्च को गढ़वाल व 24 मार्च को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। अन्य हिस्सों में मौसम शुरू रहेगा। सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान बढ़ा रहेगा। विशेषकर मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक बने रहने की संभावना है। 23 मार्च से तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

स्थान       अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी     34.4         23.0

पंतनगर     34.1         18.3

मुक्तेश्वर    23.8         13.5

नैनीताल    24.0         14.8

अल्मोड़ा    30.2         12.0

बागेश्वर    34.0         15.6

चम्पावत    25.0         10.1

पिथौरागढ़   28.1         16.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *