वन क्षेत्र गगास बग्वालीपोखर में किया गया वृक्षारोपण

बग्वालीपोखर। एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत द्वारा शुक्रवार को वन महोत्सव के मौके पर मेल्टा ग्राम के वन क्षेत्र गगास बग्वालीपोखर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत, वन विभाग तथा ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

वन क्षेत्र गगास बग्वालीपोखर में वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 5500 बाल वृक्षों जैसे कि तेजपत्ता, पुतली, आंवला, बांज, आशोक आदि को 5 हेक्टेयर भूमि पर लगाया गया।

इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक संजय कुमार भा.पु.से के नेतृत्व में एस.सी.एस. बिष्ट, उप कमांडेंट एवं सीमांत मुख्यालय के समस्त अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त राज्य वन विभाग के उमेश चन्द्र तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी, गणेश चन्द्र त्रिपाठी, उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत, नवीन चन्द्र टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, ललित मोहन पड़ियाल, वन दरोगा, प्रमोद जोशी, ग्राम प्रधान मेल्टा सरंपच चंपा देवी, ग्राम मेल्टा एवं ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

एस.सी.एस. बिष्ट, उप कमांडेंट, सीमांत मुख्यालय रानीखेत ने वन विभाग के अधिकारियों व वन रक्षकों एवं ग्राम वासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यावाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *