तीरथ के मंत्रिमंडल में 11 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून डेस्क। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में पुराने सभी मंत्रियों को रिपीट किया गया है। इसके अलावा चार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। तीरथ मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, यशपाल आर्ये, रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल एवं धन सिंह रावत शामिल हैं। इसके अलावा यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी एवं बंशीधर भगत को मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को सांय पांच बजे राजभवन में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस प्रकार गढ़वाल मंडल से छः वहीं कुमाऊं मंडल से पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इससे पूर्व आज पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखण्ड भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *