बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त,कई लोगों घायल

टिहरी। चमियाला – बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न. यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं। जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विनखखाल से ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन पिलवा के पास अनियत्रिंत होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घनसाली थाने को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया। बताया कि वाहन में चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। घटना के बाद से वाहन चालक प्रकाश लाल निवासी खवाडा मौके पर फरार हो गया। सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहें हैं। बच्चों के साथ चार और लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पांच लोगों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना में चालक को भी चोट आई है। पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *