रीविजिटिंग गांधी : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनासक्ति आश्रम से निकलेगी तीन दिवसीय पदयात्रा

बागेश्वर : आजादी का अमृत महोत्सव रिविजिटिंग गांधी कौसानी से बागेश्वर पदयात्रा के तहत 21 से 23 मार्च तक उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित करेगा। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा।अनासक्ति आश्रम गांधीजी द्वारा स्थापित किया गया था। उन्हें कौसानी की शांत वादियां इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे भारत के स्विटजरलैंड की संज्ञा दी थी। यहां से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन उन्हें सही मायने में श्रद्धांजलि होगी।भारत वर्ष में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता के लिए किए गए उन महान बलिदानों और संघर्षों को याद कर रहा है। जिनके त्याग और कुर्बानियों की बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी 21 से 23 मार्च तक उत्सव मनाएगा। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम रिविजिटिंग गांधी कौसानी से बागेश्वर यात्रा है।प्रसिद्ध आंदोलन कुली बेगार के संघर्ष को याद किया जाएगा। आंदोलन से प्रभावित होकर गांधी की यात्रा और योगदान पर भी फोकस होगा। जनपद का देश के स्वाधीनता संग्राम में किए गए योगदान पर जनचेतना फैलाना, पुस्तक प्रकाशन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को अपने गौरवमई, संघर्षपूर्ण अतीत की याद दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *